A symbolic view of a stock market and trading screen displaying information about dividend stocks.
Investors gathering information related to stock market investments and dividends.

बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता नुकसान भरा रहा। टॉप 10 में से 8 कंपनियों का बाजार मूल्यांकन संयुक्त रूप से 1,03,732.39 करोड़ रुपये गिर गया। सबसे अधिक नुकसान रिलायंस और आईसीआईसीआई बैंक को हुआ है। इसे साथ बाजार में रुझान बिकवाली का रहा।

इस दौरान बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 673.84 अंक या 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,135.13 अंक पर बंद हुआ। बाजारों में गिरावट ऐसे समय पर हो रही है, जब अमेरिका में महंगाई के कारण एक बार फिर से ब्याज दर बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 41,878.37 करोड़ रुपये घटकर 15,71,724.26 करोड़ रुपये रह गया, जो टॉप 10 कंपनियों में सबसे अधिक है। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 18,134.73 करोड़ रुपये गिरकर 5,88,379.98 करोड़ रुपये, एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 15,007.38 करोड़ रुपये घटकर 8,86,300.20 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,360.59 करोड़ रुपये घटकर 4,88,399.39 करोड़ रुपये रह गया है।

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 6,893.18 करोड़ रुपये घटकर 4,77,524.24 करोड़ रुपये, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) बाजार का मूल्यांकन 4,281.09 करोड़ रुपये घटकर 12,18,848.31 करोड़ रुपये, इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 3,555.83 करोड़ रुपये घटकर 6,19,155.97 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 1,621.22 करोड़ रुपये घटकर 5,78,739.57 करोड़ रुपये रह गया।

इन कंपनियों को हुआ फायदा

भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 5,071.99 करोड़ रुपये बढ़कर 4,31,230.51 रुपये हो गया है। वहीं आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 4,036.2 करोड़ रुपये बढ़कर 4,81,922.33 करोड़ रुपये हो गया।

ये हैं देश की टॉप कंपनियां

रिलायंस अभी भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।