नई दिल्ली/मुंबई। मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 7 जुलाई को घरेलू बेंचमार्क सूचकांक मामूली गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में मेटल, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में बिकवाली देखी गई।

ओपनिंग वेल में सेंसेक्स 75.59 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,357.30 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 18.25 अंक या 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,442.75 पर कारोबार कर रहा था। विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका-भारत ट्रेड डील को लेकर चिंताएं और जेन स्ट्रीट पर सेबी की रिपोर्ट के नतीजे बाजार की चाल को प्रभावित करेंगे।

टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स

निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 8.20 अंक या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,669.55 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 7.60 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,025.45 पर था। इस बीच, सेंसेक्स पैक में बीईएल, टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, एसबीआई, टाटा स्टील और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स रहे। ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और एचडीएफसी बैंक टॉप गेनर्स रहे।

See also  कोरोना महामारी के बीच Chinese billionaire Jack Ma की कमाई 58.8 अरब डॉलर!,चीनी अरबपतियों की संपत्तियों में जबर्दस्त इजाफा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।