A symbolic view of gold jewelry and gleaming coins.
New prices for gold and silver are determined amidst the daily fluctuations in the bullion market.

टीआरपी डेस्क: 2025 में सोने की कीमतों ने रोजाना रिकॉर्ड तोड़ते हुए तूफानी तेजी दिखाई है। बीते सप्ताह भी सोना लाइफटाइम हाई पर पहुंचा। 24 कैरेट सोना पांच कारोबारी दिनों में 10 ग्राम के भाव यानी कि 530 रुपये बढ़कर 1,09,900 रुपये पर बंद हुए। हालांकि, यह अपने हाई 1,10,666 रुपये से नीचे है। वहीं, चांदी के प्रति किलो भाव में 1,258 रुपये का उछाल आया। आइए जानें बीते हफ्ते के बदलाव और नए रेट्स।

एमसीएक्स पर सोने के भाव में बदलाव

एमसीएक्स पर 12 सितंबर को 24 कैरेट सोना 1,09,370 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार 19 सितंबर को 53 रुपये की तेजी के साथ 1,09,900 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह हफ्तेभर में 530 रुपये की बढ़ोतरी हुई। लाइफटाइम हाई 1,10,666 रुपये बना।

घरेलू बाजार में सोने की कीमतें

घरेलू बाजार में भी सोने के खरीदारों को राहत मिली। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 12 सितंबर शाम को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,09,707 रुपये था, जो 19 सितंबर शाम को 1,09,775 रुपये हो गया। यानी 68 रुपये की मामूली बढ़ोतरी। हफ्ते में उतार-चढ़ाव रहा। अन्य क्वालिटी के सोने के रेट्स: 22 कैरेट 1,00,391 रुपये, 18 कैरेट 82,350 रुपये प्रति 10 ग्राम।

चांदी के भाव में उछाल

चांदी में एमसीएक्स पर प्रति किलो भाव 1,258 रुपये बढ़ा। 12 सितंबर को 1,25,145 रुपये थे, जो 19 सितंबर को 1,26,403 रुपये पर बंद हुए। घरेलू बाजार में भी इसी अनुपात में तेजी देखी गई। यह तेजी वैश्विक अनिश्चितताओं, फेड रेट कट उम्मीदों और त्योहारी मांग से प्रेरित है। निवेशक डिप पर खरीदारी की रणनीति अपना सकते हैं।