नासिक जा रहा था प्लेन, ऑटो पायलट सिस्टम में आई खराबी, बीच रास्ते से लौटा

SpiceJet Financial Crisis: देश की जानी मानी एयरलाइन SpiceJet के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। इस संकट के चलते कंपनी ने 150 कैबिन क्रू सदस्यों को तीन महीने के लिए बिना वेतन की छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब एयरलाइन पहले से ही कम विमान और कानूनी मुद्दों से जूझ रही है। इस समय कंपनी के पास लगभग 22 विमानों का ऑपरेशनल बेड़ा है। SpiceJet के इस फैसले ने कई कर्मचारियों के लिए चिंताएं बढ़ा दी हैं।

SpiceJet के प्रवक्ता के अनुसार, इन 150 कैबिन क्रू सदस्यों को अस्थायी रूप से तीन महीने की छुट्टी पर रखा गया है। हालांकि, उन्हें अभी भी कंपनी के कर्मचारी के रूप में बरकरार रखा जाएगा। इस दौरान उनके स्वास्थ्य लाभ और अर्जित छुट्टियों को बनाए रखा जाएगा। कंपनी ने यह कदम मौजूदा ट्रैवेल सीजन में पैसेंजर्स की कमी और फ्लीट के साइज को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

See also  जगद्गुरु गुरु रामभद्राचार्य की भविष्यवाणी, मोदी फिर बनेंगे देश के प्रधानमंत्री

DGCA रख रहा स्थिति पर नजर

इस स्थिति को देखते हुए, विमानन नियामक DGCA ने SpiceJet को सख्त निगरानी में रखा है। DGCA का यह कदम बताता है कि SpiceJet की वित्तीय स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी अपनी वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए धन जुटाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए कंपनी आगामी क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) की योजना बना रही है।

कर्मचारियों की वापसी की उम्मीद

SpiceJet का कहना है कि वह अपने बेड़े को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। QIP के बाद, कंपनी उम्मीद कर रही है कि वह अपने कैबिन क्रू सदस्यों को फिर से ड्यूटी पर वापस ला सकेगी। इस फैसले का मकसद न केवल कंपनी की आर्थिक स्थिति को सुधारना है, बल्कि कर्मचारियों को भविष्य में बेहतर मौके भी उपलब्ध करवाना भी है।

मौजूदा सीजन में कम हुए पैसेंजर्स

कंपनी ने यह कदम मौजूदा ट्रैवेल सीजन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उठाया है। फिलहाल हवाई यात्रा करने वाले लोगों की संख्या कम हो गई है। एयरलाइन को अपनी फ्लीट का साइज घटाना पड़ा है। SpiceJet ने कहा है कि हम इन चुनौतियों से उबरने के लिए लंबी समय की रणनीति बना रहे हैं, ताकि कंपनी को भविष्य में स्थिरता मिल सके।

See also  विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने कमाया 261.7 करोड़ का मुनाफा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।