टीआरपी डेस्क। इनोवेशन और टेक्नोलॉजी की मदद से समाधान पेश कर रहे स्टार्टअप्स भी 1 फरवरी को पेश होने वाले Budget 2020 की ओर बड़ी आस से देख रहे हैं। सरकार की तरफ से भी स्टार्टअप्स को मिल रहे फोकस से उम्मीद है कि Budget 2020 में इस क्षेत्र को इनकम टैक्स के मामले में कुछ राहत मिल जाए।

स्टार्टअप कंपनियों का मानना है कि इस क्षेत्र के लिए टैक्स कंप्लायंस की व्यवस्था को सरल बनाने से उनके लिए कैश फ्लो आसान हो सकता है। स्टार्टअप के लिए पूंजी की समस्या दूर हो जाएगी और वे इस राशि का इस्तेमाल अपने विस्तार के लिए कर पाएंगे।

छोटे किराना और खुदरा दुकानदारों के बीच काम कर रहे ऐसे ही एक स्टार्टअप और बी2बी क्षेत्र की ई-कॉमर्स कंपनी उड़ान के सह-संस्थापक सुजीत कुमार का कहना है, सरकार को औपचारिक और अनौपचारिक, दोनों तरह से नौकरियां बढ़ाने पर फोकस करना चाहिए।

खासतौर पर MSME क्षेत्र में बड़े फैसले लेने की दरकार है। सरकार को उन स्टार्टअप्स के लिए भी प्रोत्साहन के कदम उठाने चाहिए जो छोटे शहरों की परेशानियों का हर करने के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

See also  'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप विवाद: बच्चों की मौत से दहशत, छत्तीसगढ़ में भी प्रतिबंध

छोटे शहरों के लिए समाधान तलाशने के काम में स्टार्टअप्स की बड़ी भूमिका रही है। उड़ान भी ऐसे शहरों के रिटेलरों और विभिन्न विक्रेताओं को आपस में जुड़ने का मंच उपलब्ध कराती है। देश के 900 शहरों के करीब 30 लाख रिटेलर इस मंच के माध्यम से देशभर के 20,000 विक्रेताओं के साथ जुड़े हुए हैं।

इनमें छोटे निर्माता, किसान, ब्रांड, दुकानदार, रेस्तरां को शामिल किया गया है। सुजीक कुमार के मुताबिक, अगर बजट में टैक्स प्रावधानों को और सरल बनाया जा सके तो स्टार्ट-अप्स की रफ्तार और तेज की जा सकेगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।