टीआरपी डेस्क। भारतीय शेयर बाजार के लिए हफ्ते का चौथा कारोबारी दिन यानी गुरुवार (5 फरवरी 2026) निराशाजनक रहा। बिकवाली के भारी दबाव के चलते बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। दिग्गज 30 शेयरों वाला बीएसई (BSE) सेंसेक्स आज 503.76 अंक या 0.60 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,313.93 के स्तर पर सिमट गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 133.20 अंक या 0.52 प्रतिशत टूटकर 25,642.80 पर बंद हुआ।

बाजार की गिरावट के मुख्य कारण

बाजार में आज सुबह से ही उतार-चढ़ाव का माहौल था, लेकिन अंतिम घंटों में बिकवाली तेज हो गई। सेंसेक्स ने अपना मनोवैज्ञानिक स्तर 83,500 खो दिया, जबकि निफ्टी भी 25,700 के नीचे फिसल गया। आईटी और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा कमजोरी दर्ज की गई, जिसने इंडेक्स को नीचे खींचने का काम किया।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।