नई दिल्ली/मुंबई। Stock market decline शेयर बाजार शुक्रवार को जीडीपी के आंकड़ों के आने पहले गिरावट के साथ बंद हुआ। वैसे उम्मीद की जा रही है दूसरी तिमाही के जीडीपी के आंकड़े पहली तिमाही के मुकाबले काफी बेहतर रह सकते हैं। पहली तिमाही की जीडीपी में 24 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी।

इसके विपरीत आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में 700 से ज्यादा अंकों की तेजी देखने को मिली। वहीं ऑटो सेक्टर में बेहतर आंकड़े आने की उम्मीद के कारण तेजी देखने को मिली। आईटी और टेक सेक्टर ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

आज बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 110.02 अंकों की गिरावट के साथ 44149.72 अंकों पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एकसचेंज भी 18 अंकों की गिरावट के साथ 12968.95 अंकों पर बंद हुआ। बीएसई स्मॉल कैप 372.77 और बीएसई मिड-कैप 328.50 अंकों की तेजी देखने को मिली। विदेशी निवेशकों का इंडेक्स भी काफी बेहतर दिखाई दिया और सीएनएक्स मिडकैप 502.90 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ।

See also  IT Act की जगह सरकार लाएगी Digital India Bill, Social Media में अश्लीलता पर अंकुश लगाना होगा उद्देश्य, जानिए कितना प्रभावशील होगा…

बढ़त वाले शेयर्स

टाटा मोटर्स के शेयर्स 5 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए हैं। हीरो मोटोकॉर्प 2.33 फीसदी, टाइटन कंपनी 2.20 फीसदी, बजाज ऑटो 1.78 फीसदी और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 1.64 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है।

गिरावट वाले शेयर्स

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस 2.55 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। एचसीएल टेक्नॉलजी 2.41 फीसदी, जेएसडब्ल्यू स्टील 2.12 फीसदी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 1.89 फीसदी और एक्सिस बैंक में 1.85 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और व्हाट्सप्प पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।