टीआरपी डेस्क। भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को हरे निशान के साथ दमदार शुरुआत की है। सेंसेक्स 337.83 अंकों की छलांग के साथ 82,538.17 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 91.3 अंकों की बढ़त के साथ 25,182 पर कारोबार कर रहा है।

गिफ्ट निफ्टी से मिल रहे थे अच्छे संकेत, जो 94.50 अंकों की तेजी के साथ 25,183.50 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। इससे पहले सोमवार को भी बाजार में मजबूती देखने को मिली थी।

सेंसेक्स की 30 में से अधिकांश कंपनियों ने आज मजबूत प्रदर्शन किया। खासतौर पर इटर्नल (पूर्व में जोमैटो) के शेयरों ने निवेशकों को चौंकाया, जो 10% की ऊंची छलांग लगाकर 298.30 रुपये पर अपर सर्किट में पहुंच गया।

अन्य टॉप गेनर्स में ट्रेंट, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, टाइटन, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और टीसीएस शामिल रहे।

वहीं, कुछ दिग्गज शेयरों में कमजोरी देखने को मिली — बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाल निशान में बंद हुए।

विदेशी निवेशक बिकवाल, घरेलू निवेशकों ने दिखाई दम

सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,681.23 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 3,578.43 करोड़ रुपये की मजबूत खरीदारी कर बाजार को संभाला।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेत

अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर भी माहौल उत्साहजनक रहा। जापान का निक्केई 225, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग हरे निशान में रहे। हालांकि, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी कुछ दबाव में दिखा। सोमवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे। ब्रेंट क्रूड 0.85% गिरकर 68.62 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है, जिससे महंगाई पर कुछ राहत की उम्मीद बन सकती है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।