हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान गया। दरअसल, इस गिरावट के पीछे की सबसे बड़ी वजह सात समंदर पार अमेरिका से आई है, जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान ने दुनियाभर के बाजारों में खलबली मचा दी है।

बाजार का ताजा हाल: सेंसेक्स 494 अंक टूटा

  • सेंसेक्स: 494.12 अंक की भारी गिरावट के साथ 78,779.21 के स्तर पर आ गया।
  • निफ्टी: 142.2 अंक फिसलकर 24,434.40 पर कारोबार कर रहा है।

ट्रंप की धमकी और कच्चे तेल की आग

बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों ने एक बार फिर भारतीय अर्थव्यवस्था की टेंशन बढ़ा दी है। ब्रेंट क्रूड फिलहाल 98.20 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान के साथ शांति समझौता नहीं हुआ, तो वह बमबारी करने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने सीएनबीसी के कार्यक्रम में साफ कहा, मुझे बमबारी की उम्मीद है क्योंकि यही बेहतर रणनीति है।

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर

गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में युद्ध की आहट और कच्चे तेल की महंगाई का सीधा असर भारतीय रुपये पर पड़ा है। रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में ही 31 पैसे गिरकर 93.75 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। यह लगातार तीसरा सत्र है जब रुपया कमजोर बना हुआ है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।