Stock Market : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 454 अंक उछला, निफ्टी 132 अंक की बढ़त के साथ बंद
Stock Market : शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 454 अंक उछला, निफ्टी 132 अंक की बढ़त के साथ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार शुरुआती सुस्ती के बाद क्लोसिंग बेल से पहले हरे निशान पर बंद हुआ। कमजोर शुरुआत के बाद दिन भी कारोबार में उतार चढ़ाव रहा।

आखिरकार अंत में बंबई स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 454.10 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 58795.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 121.20 अंक या 0.70 फीसदी उछाल के साथ 17536.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

सेंसेक्स ने 112 अंक टूटकर और एनएसई के निफ्टी ने 89 अंक कमजोर होकर कारोबार शुरू किया था। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 323.34 अंक या 0.55 फीसदी टूटकर 58340.99 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 88.30 अंक या 0.50 फीसदी चढ़कर 17415.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  RBI मौद्रिक नीति समिति बैठक आज, क्या इस बार कम होगी आपकी EMI