टीआरपी डेस्क। Stock Market : गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। दोनों इंडेक्स- सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा कमजोरी निफ्टी मीडिया और निफ्टी एनर्जी सेक्टर में रही। निफ्टी मीडिया 1.27 फीसदी और निफ्टी एनर्जी 0.79 फीसदी गिरकर बंद हुआ।

सेंसेक्स ने 84,518 के स्तर पर कारोबार शुरू किया और दिन के अंत में 0.09 फीसदी गिरकर 84,481 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 ने 25,764 से शुरुआत की और हल्की गिरावट के साथ 25,815 के स्तर पर बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त रही, जबकि बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.28 फीसदी टूट गया।

आज के टॉप गेनर्स
निफ्टी 50 के शेयरों में इंडिगो सबसे ज्यादा चढ़ने वाला स्टॉक रहा। इसमें 2.72 फीसदी की तेजी आई। इसके अलावा टीसीएस, मैक्स हेल्थकेयर, टेक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयरों में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली।

See also  इस बिजनेस के लिए सरकार देगी 10 लाख रुपए तक की सब्सिडी

वहीं गिरावट की बात करें तो सन फार्मा सबसे ज्यादा टूटने वाला शेयर रहा, जिसमें 2.63 फीसदी की गिरावट आई। टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स और एनटीपीसी के शेयर भी नुकसान के साथ बंद हुए।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।