टीआरपी डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में तेजी का माहौल देखने को मिला। सावन के दूसरे सोमवार की सुबह बाजार ने हरे निशान के साथ शुरुआत की। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच निवेशकों का भरोसा बना रहा, खासकर बैंकिंग और मेटल सेक्टर में मजबूती नजर आई।

सुबह 10 बजे तक सेंसेक्स 273.15 अंकों की बढ़त के साथ 82030.88 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जो लगभग 0.33 प्रतिशत की तेजी है। वहीं, निफ्टी ने भी गति पकड़ते हुए 58.65 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25027.05 का स्तर छू लिया।

इन शेयरों में दिखा जोश

HDFC Bank, ICICI Bank, Hindalco, Tata Steel और UltraTech Cement जैसे दिग्गज शेयरों ने निफ्टी के टॉप गेनर की सूची में जगह बनाई। इन शेयरों में निवेशकों ने मजबूत दिलचस्पी दिखाई, जिससे बाजार को मजबूती मिली।

इन पर दिखा दबाव

दूसरी ओर Reliance Industries, IndusInd Bank, Axis Bank, Titan Company और Adani Ports निफ्टी के टॉप लूजर्स में रहे। इन शेयरों में मुनाफावसूली और सेक्टरल दबाव के चलते गिरावट देखने को मिली।

See also  New Hyundai Creta में बड़ा बदलाव! दमदार लुक से लेकर AI फीचर्स तक, जानिए क्या होगा खास

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।