10 महीने में 1 लाख तक पहुंच जाएगा सेंसेक्स, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Morgan Stanley का अनुमान

Stock Market Today: मुंबई/न​ई दिल्ली। वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। सप्ताह के शुरूआती कारोबारी दिन बाजार में सपाट ओपनिंग देखी गई। हालांकि, सेंसेक्स और निफ्टी खुलने के बाद ही रफ्तार भरते नजर आए।

ओपनिंग वेल में आज सेंसेक्स 84 अंक टूटकर 82,473 पर खुला। निफ्टी 14 अंक मजबूत होकर 24,732 पर खुला। बैंक निफ्टी 27 अंक चढ़कर 55,527 पर खुला। लेकिन, थोड़ी देर बाद ही सेंसेक्स 200 अंक उछल गया। ध्यान देने वाली बात ये है कि भारी बिकवाली के बाद निफ्टी ऑटो, रियल्टी और पीएसयू बैंक के शेयरों में बिकवाली देखी गई, लेकिन बाकी के सेक्टर तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए।

इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। जहां डाओ जोंस 770 अंक गिरकर बंद हुआ, जबकि टेक कंपनियों से भरे नैस्डैक इंडेक्स में भी 250 अंकों की गिरावट आई और यह दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।