मुंबई/नई दिल्ली। मजबूत वैश्विक संकेतों से आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 462.65 अंक या 0.78 फीसदी की बढ़त के साथ 59,652.38 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 132.90 अंकों (0.75 फीसदी) की तेजी के साथ 17,778.90 के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1494 शेयरों में तेजी आई, 252 शेयरों में गिरावट आई और 63 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स बीते सप्ताह 1,282.89 अंक या 2.13 फीसदी नीचे आया।

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान सभी शीर्ष कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। इनमें भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इंफोसिस, एम एंड एम, एक्सिस बैंक, मारुति, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो, सन फार्मा,  टाइटन, रिलायंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, एल एंड टी, कोटक बैंक और डॉक्टर रेड्डी शामिल हैं।

बुधवार को हरे पर खुला था सेंसेक्स

बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 88.86 अंक या 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 59,833.74 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 47.20 अंकों (0.26 फीसदी) की तेजी के साथ 17,869.50 के स्तर पर खुला था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।