मुकेश अंबानी

टीआरपी डेस्क। यह हफ्ता देश के शीर्ष उद्योगपतियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। भारत के अरबपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में भारी गिरावट आई है। इसकी वजह से वे अमीरों के इंडेक्स में नीचे आ गए हैं। मुकेश अंबानी 100 बिलियन डॉलर क्लब से भी बाहर हो गए हैं।

ब्‍लूमबर्ग बिलिनायर्स इंडेक्‍स के अनुसार गौतम अडानी की संपत्ति में 527 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। उनका टोटल नेटवर्थ 108 बिलियन डॉलर है। जबकि, मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.15 बिलियन डॉलर की कमी आई है। उनका टोटल नेटवर्थ 89.5 बिलियन डॉलर है। इस गिरावट के चलते दोनों शीर्ष उद्योगपति की आर्थिक रैंकिंग भी गिरी है। गौतम अडानी पहले पांचवे स्थान से छठे पर आ गए हैं, जबकि मुकेश अंबानी नवें स्थान से दसवें पर आ गए हैं।

सबसे अमीर भारतीय व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का कारोबार तेल से लेकर रिटेल (Oil to Retail) तक कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। अपने कारोबार में वे लगातार आगे बढ़ते रहे हैं। कभी वे देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक ‘द बैंक ऑफ अंबानी बनाना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से उनका वह सपना पूरा नहीं हो सका है।

See also  जुलाई में पूरे 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें लिस्ट…

दुनिया के सबसे धनी उद्योगपतियों में शीर्ष पर 216 बिलियन डॉलर के साथ एलन मस्क का नाम है। जबकि 129 बिलियन डॉलर के साथ जेफ बेजॉस दूसरे नंबर पर हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।