बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में तीन हफ्तों की तेजी का सिलसिला ब्रेक हो गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली, अमेरिकी टैरिफ के नए नियम, H-1B वीजा शुल्क में बढ़ोतरी और रुपये की कमजोरी के चलते निफ्टी और सेंसेक्स दोनों ने छह महीने में सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की।

  • निफ्टी 50: 672.35 अंक (2.65%) गिरकर 24,654.70 पर बंद
  • बीएसई सेंसेक्स: 2,199.77 अंक (2.66%) गिरकर 80,426.46 पर बंद

हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की लगातार खरीदारी और जीएसटी रेट में कटौती ने बाजार को थोड़ा सहारा दिया।

लेकिन इस गिरावट के बीच कुछ छोटे और मिडकैप शेयरों ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिए। ये ऐसे शेयर हैं जिन्होंने सिर्फ 5 दिनों में 32% से 57% तक की तेजी दिखाई, जो पारंपरिक FD या म्यूचुअल फंड के रिटर्न से कई गुना ज्यादा है।

1. United Van Der Horst

  • मार्केट कैप: ₹404.07 करोड़
  • 5 दिन में रिटर्न: 56.86%
  • कीमत: ₹187.05 – ₹293.40
  • शुक्रवार को तेजी: 19.3%

2. NACDAC Infrastructure

  • मार्केट कैप: ₹50.65 करोड़
  • 5 दिन में रिटर्न: 47.25%
  • कीमत: ₹32.68 – ₹48.12
  • शुक्रवार को गिरावट: 10%

3. Unishire Urban Infra

  • मार्केट कैप: ₹6.48 करोड़
  • 5 दिन में रिटर्न: 46.15%
  • कीमत: ₹1.82 – ₹2.66
  • शुक्रवार को तेजी: 4.72%

4. Ishaan Infrastructures and Shelters

  • मार्केट कैप: ₹6.12 करोड़
  • 5 दिन में रिटर्न: 32.88%
  • कीमत: ₹7.36 – ₹9.78
  • शुक्रवार को तेजी: 1.18%

5. Bharat Gears

  • मार्केट कैप: ₹214.14 करोड़
  • 5 दिन में रिटर्न: 31.50%
  • कीमत: ₹106.50 – ₹139.46
  • शुक्रवार को तेजी: 18.27%

क्या यह लंबे समय के लिए सुरक्षित है?

ये छोटे मार्केट कैप शेयर तेजी दिखा रहे हैं, लेकिन इनकी अस्थिरता ज्यादा है। निवेशकों को लंबी अवधि के लिए सोचकर और रिसर्च के बाद ही इन पर निर्णय लेना चाहिए। निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरू लें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।