June 1

टीआरपी डेस्क। मई का महीना खत्म होने वाला है वहीं जून माह की शुरुआत होने वाली है। 1 जून माह से ही व्यापार, बैंकिंग वित्त-खर्च को लेकर कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ये बड़े बदलाव आपकी जेब पर भी असर डालेंगे। आइए नजर डालते हैं ऐसे कौन से बड़े बदलाव 1 जून से होने जा रहे हैं जिससे आपकी जेब पर सीधा असर होगा।

बैंकिंग

देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक SBI Home Loan के लिए एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट को बढ़ाने जा रहा है। यह बढ़ी हुई दर 1 जून से ही लागू होने जा रही है। बैंक की नई एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट 1 जून से 7.05 फीसदी हो जाएगी। इसके साथ ही बैंक की नई रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट 0.40 फीसदी बढ़कर 6.65 फीसदी हो जाएगी।

एक्सिस बैंक ने एवरेज मंथली बैलेंस शीट की लिमिट बढ़ा दी गई। 1 जून से एवरेज मंथली बैलेंस शीट की लिमिट 25 हजार रुपये होना आवश्यक होगा, ऐसा नहीं होने पर पहले से ज्यादा सर्विस चार्ज काटा जाएगा। इसी के साथ ही ऑटो डेबिट सक्सेस नहीं होने पर अब पहले के मुकाबले ज्यादा पेनाल्टी भी लगेगी।

See also  CGMFP Seeking Money From Banks - मिलेटस कार्निवल के लिए CGMFP बैंकों से मांग रहा 25-25 लाख रू.

राशन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1 जून से राशन को लेकर भी कुछ बदलाव लागू होंगे। नए नियमों के मुताबिक उत्तरप्रदेश बिहार और केरल में 3 किलो चावल और 2 किलो गेंहू नहीं ले पाएंगे। योजना के तहत गेंहू की कम खरीद होने के चलते 1 जून से सिर्फ 5 किलो चावल ही मुफ्त मिलेगा।

वाहन

1 जून से कार और बाइक इंश्योरेंस महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम महंगा कर दिया गया है यह बढ़ी हुई कीमत 1 जून से ही लागू होगी। ग्राहक को कार के इंजन की कैपेसिटी के हिसाब से प्रीमियम देना होगा।

हॉलमार्किंग

गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा चरण शुरू होने के साथ ही नया नियम भी 1 जून को लागू हो जाएगा। पुराने 256 जिलों के अलावा नए 32 जिलों को इसमें शामिल किया गया है। नए नियम के तहत इन शहरों में सभी ज्वैलर को हॉलमार्किंग ज्वैलरी ही बेचनी होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।