इस हफ्ते इन शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल... तो इनमें डूबी रकम

बिजनेस डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में पिछला हफ्ता निवेशकों के लिए मुनाफे वाला रहा है। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक प्रतिशत चढ़कर बंद हुए हैं। इस दौरान सेंसेक्स 62,447 और निफ्टी बैंक ने 43,339 के अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर को छुआ। वहीं, निफ्टी भी अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर को छूकर 18,512 पर बंद हुआ।

पिछले हफ्ते निफ्टी में पीएसयू बैंक और मीडिया इंडेक्स का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जबकि रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स का प्रदर्शन सबसे कमजोर रहा। निफ्टी में 50 में 40 शेयर चढ़कर बंद हुए हैं।

ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

इस हफ्ते निफ्टी में सबसे अधिक अपोलो हॉस्पिटल 8.87 प्रतिशत, बीपीसीएल 6.69 प्रतिशत, इंडसइंड 5.18 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 3.32 प्रतिशत और एमएंडएम 2.74 प्रतिशत चढ़ा है।

इस हफ्ते निफ्टी में सबसे अधिक गिरने वाले शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज 2.95 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.04 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.85 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 1.25 प्रतिशत और अदाणी पोर्ट 1.05 प्रतिशत का नाम रहा।

See also  भारत में 5G के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं, तीन महीने में लग सकता है नेटवर्क

मिडकैप में टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी मिडकैप इंडेक्स की बात करें, तो आरएचआई मैग्नेसिटा, जीएसपीएल, पीएनबी, बीएचईएल और एस्कॉर्ट्स कुबोटा का सबसे अधिक बढ़ने वाले शेयरों में रहा। वहीं, पेटीएम, नायका, स्ट्राइड्स फार्मा और एलेम्बिक फार्मा का नाम सबसे अधिक गिराने वाले शेयरों में शामिल था।

निफ्टी बैंक में मजबूती

आरबीआई द्वारा ब्याज दर बढ़ाने के बाद से बैंकिंग शेयरों में उछाल देखा जा रहा है। इसी के साथ निफ्टी बैंक भी मजबूत बना हुआ है और लगातार नए उच्चतम स्तर बनाता जा रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।