TRP DESK: आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी बुरा रहा। जहां हफ्ते के पहले ही दिन भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ शुरुआत हुई। वही शेयर बाजार पुरे दिन लड़खड़ाता हुआ अंत में एक बड़ी गिरावट के साथ बंद भी हुआ।

बाजार बंद होने के बाद सेंसेक्स 53 हज़ार के नीचे जा कर 52846.70 अंकों पर और निफ़्टी 15774.40 अंकों पर जा पहुंचा। बाजार बंद होने के बाद जहां सेंसेक्स में 1456. 74(268%)अंकों की गिरावट देखने को मिली, वही निफ़्टी भी 427.40 (264%) अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।

इनकी बिकवाली ने लाया बीएसइ को फर्श पर

गिरावट वाले शेयरों पर नजर डालें तो बजाज फिनसर्व 4.74 फीसदी, बजाज फाइनैंस 4.42 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 3.82 फीसदी, लार्सन 3,74 फीसदी, एसबीआई 3.72 फीसदी, एचडीएफसा 3.37 फीसदी, कोटक महिंद्रा 3.72 फीसदी, टेक महिंद्रा 3,26 फीसदी, इंफोसिस 3.11 फीसदी अंकों की लगभग गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ।

See also  Inequality Report 2026: भारत केवल 1 प्रतिशत अमीरों के पास है देश की 40% संपत्ति, अमीरी-गरीबी के बीच क्यों गहरी होती जा रही है असमानता की खाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर