रिचार्ज प्लान्स

टीआरपी डेस्क। देश की कई टेलीकॉम कंपनियां आकर्षक प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती हैं। इस बीच Jio कंपनी ने धमाकेदार ऑफर निकाला है। Jio के पोर्टफोलियो में सबसे किफायती प्लान 75 रुपये का आता है। इस प्लान में यूजर्स को 23 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

Jio 75 Recharge Plan

कंपनी इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को डेली डेटा, कॉलिंग और SMS लाभ ऑफर करती है। यूजर्स को हर दिन 0.1GB डेटा यानी 100MB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 50 मैसेज पूरी वैलिडिटी के लिए मिलते हैं।

साथ ही यूजर्स को 200MB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 64Kbps की स्पीड से अनिलिटेड डेटा मिलता है। इसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

Jio 91 Recharge Plan

100 रुपये से कम में कंपनी का एक और प्लान आता है। 91 रुपये के Jio Recharge Plan में यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में यूजर्स को 100MB डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और 50 SMS मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स को 200MB का एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है। यानी पूरी वैलिडिटी में यूजर्स को कुल 3GB डेटा मिलेगा।

See also  शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें किन शेयरों में है रौनक!

साथ ही कंज्यूमर्स को जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में मिलता है। कस्टमर्स को Jio TV, Jio Cinema, Jio Cloud और जियो सिक्योरिटी का फ्री मिलेगा। ध्यान दें कि ये दोनों ही प्लान्स Jio Phone यूजर्स के लिए हैं और सामान्य यूजर्स इनका फायदा नहीं उठा सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।