World's Best Employers Rankings

टीआरपी डेस्क। अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने बाजार मूल्यांकन, आय और मुनाफे के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को भारत का सबसे अच्छा नियोक्ता बताया है। अपनी फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एंप्लायर रैंकिंग 2022 (Forbes World’s Best Employers rankings 2022) में 20 वां स्थान दिया है।

इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग इलेक्ट्रानिक्स ने पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद अमेरिकी कंपनी माइक्रोसाफ्ट, आईबीएम, अल्फाबेट और ऐपल का नाम है। बता दें, इस सूची में 2 से लेकर 12वें स्थान तक अमेरिकी कंपनियों को जगह दी गई है। 13वें नंबर पर जर्मनी की ऑटो कंपनी बीएमडबल्यू ग्रुप, 14वें नंबर पर अमेजन और 15 वें नंबर पर फ्रेंच कंपनी डेकाथलान है।

मर्सिडीज, कोका-कोला से आगे रिलायंस

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास मौजूदा समय में 2.3 लाख कर्मचारी है। फोर्ब्स वर्ल्ड बेस्ट एंप्लायर रैंकिंग 2022 में 20वें नंबर के साथ रिलायंस को कोका- कोला, मर्सिडीज, होंडा, यामाहा और सऊदी अरामको जैसी बड़ी कंपनियों से ऊपर जगह दी गई है।

इस लिस्ट में रिलांयस टॉप 100 में आने वाली अकेली भारतीय कंपनी है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक को 137वां, बजाज को 173वां, आदित्य बिरला ग्रुप को 240वां, हीरो मोटोकॉर्प को 333वां, एलएंडटी 354वां, आईसीआईसीआई बैंक 365वां, एचसीएल टेक्नोलॉजीज 455वां, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 499वां, अदाणी 547वां, इंफोसिस को 668वां स्थान दिया गया है।

57 देशों के 1.50 लाख कर्मचारियों से बात कर तैयार की गई है रैंकिंग

फोर्ब्स के अनुसार मार्केट रिसर्च फर्म Statista के साथ मिलकर ये रैंकिंग तैयार की है। इसके लिए 57 देशों में अलग- अलग एमएनसी में काम करने वाले करीब 1.50 लाख कर्मचारियों से बात की गई हैं। इस लिस्ट में 800 कंपनियों को शामिल किया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।