नई दिल्ली। बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों ने फिर तेजी के साथ सत्र का आगाज किया। दोपहर 1 बजे सेंसेक्स 129 अंकों की बढ़त के साथ 39,146 पर तो निफ्टी 25 अंकों की बढ़त के साथ 11,738 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं। इस वक्त सोने की कीमत 31,535 रुपए प्रति दस ग्राम और डॉलर की कीमत 68.53 पैसे है।

बैंकिंग और आॅटो शेयरों में खरीदारी ने बाजार में जोश भर दिया। सेंसेक्स के बाद निफ्टी ने भी नया शिखर छुआ।
बाजार को उम्मीद है कि गुरुवार को रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती करेगा। वैश्विक संकेत भी काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। रुपये की मजबूती ने कारोबारी सेंटिमेंट को बल दिया। डॉलर के मुकाबले रुपये में 13 पैसे की मजबूती देखने को मिली।

कैसा था सुबह बाजार :

सुबह करीब 9: 30 बजे, बीएसई सेंसेक्स 155 अंक या 0. 40 फीसदी की तेजी के साथ 39,211 के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आया। वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स भी बढ़त के साथ 11,761 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह निफ्टी का उच्चतम स्तर है। इसके पहले पिछले साल अगस्त में इस सूचकांक ने 11,760 अंक का शिखर छुआ था।

See also  बाजार में बिकवाली का दबाव, यस बैंक और आयशर मोटर्स के शेयरों में बड़ी गिरावट

अंतरराष्टÑीय बाजार का हाल:

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला था। डाउ जोन्स 0. 30 फीसदी तक कमजोर पड़ा। जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स बगैर किसी खास बदलाव के बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट ने एक चौथाई फीसदी तक की तेजी के साथ सत्र का अंत किया।

बढ़त वाले शेयर:

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स ने भी आधा फीसदी तक की छलांग लगाई। बीएसई के अधिकांश इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। आईटी, टेक और आॅयल एंड गैस इंडेक्स में ही गिरावट दर्ज की गई। कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ा।
बीएसई सेंसेक्स पर एचडीएफसी के शेयर 1.68 फीसदी की तेजी के साथ 2,025.90 रुपये के हो गए। भारती एयरटेल के शेयरों ने 1.37 फीसदी की बढ़त के साथ 362.50 रुपये के स्तर छुआ। लॉर्सन टुब्रो, कोल इंडिया और एचसीएल टेक्नॉलॉजी के शेयर क्रमश: 1.26 फीसदी, 1.13 फीसदी और 0.99 फीसदी चढ़े।

गिरावट वाले शेयर:

दूसरी तरफ, इन्फोसिस के शेयर 0.83 फीसदी लुढ़क कर 750.80 रुपये के हो गए। हिंदुस्तान लीवर के शेयर 0.44 फीसदी गिरकर 1,679 रुपये तक फिसले। लॉर्सन टुब्रो और कोल इंडिया के शेयर क्रमश: 0.27 फीसदी, 0.25 फीसदी और 0.13 फीसदी तक फिसले।

See also  उद्योगपति रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली आखिरी सांस

हालांकि, एशियन डेवलपमेंट बैंक ने साल 2019 में भारत और दक्षिण एशिया की विकास दरों के अनुमानों में कटौती की है। एनएसई की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, भारत की विकास दर 7.2 फीसदी रह सकती है, जबकि दिसंबर में यह आंकड़ा 7.6 फीसदी का था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।