CBI
CBI अफसरों को फॉर्मल कपड़े पहनने का आदेश

टीआरपी डेस्क। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों व स्टाफ के पहनावे में बड़े फेरबदल की खबर सामने आई है। दरअसल, अब नए आदेश के तहत ये अधिकारी कार्यालय में ड्यूटी के समय केवल निर्धारित ड्रेस कोड के तहत ही कपड़े पहन सकेंगे। उनके जींस, टी-शर्ट और स्पोर्ट्स शूज पहनने पर मनाही होगी। यह आदेश सीबीआई के नए निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल ने दिया है।

दफ्तर में जींस, टी-शर्ट्स और स्पोर्ट्स जूते नहीं चलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार, नए निदेशक ने आदेश जारी किया है कि अब सीबीआई के हर अधिकारी या कर्मचारी को कार्यालय में उचित फॉर्मल कपड़े पहने होंगे। उन्होंने कहा कि दफ्तर में जींस, टी-शर्ट्स और स्पोर्ट्स जूते नहीं चलेंगे। इसमें भी पुरुष और महिला अधिकारियों के लिए अलग-अलग निर्देश दिए गए हैं।

पुरुष अधिकारियों को कहा गया है कि वे फॉर्मल शर्ट-पैंट और फॉर्मल जूते ही पहनेंगे। साथ ही उन्हें दाढ़ी बनवाकर ही कार्यालय आना होगा। महिला अफसरों व कर्मियों को आदेश दिया गया है कि वे ड्यूटी के समय केवल साड़ी, सूट और फॉर्मल शर्ट ही पहन सकती हैं।

See also  Exclusive: उद्योगों को महंगी दरों पर बिजली देने पर TRP ने किया सवाल, मुख्यमंत्री ने कहा…

दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराने का दिया आदेश

सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल की मंजूरी के साथ उप निदेशक (प्रशासन) अनूप टी मैथ्यू द्वारा जारी आदेश में देशभर में सीबीआई की सभी शाखाओं के प्रमुखों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि इन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए। एक मीडिया से बातचीत में सीबीआई के अधिकारी ने कहा, ‘यह एक संतुलित आदेश है, क्योंकि एक पेशेवर जांच एजेंसी के रूप में प्रत्येक अधिकारी/कर्मचारी को फॉर्मल कपड़े पहनने की जरूरत होती है।

हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में, विशेष रूप से मंत्रालय के कर्मचारियों ने कैजुअल जैसे जींस और टी-शर्ट पहनना शुरू कर दिया और किसी ने इसे रोका नहीं।। सीबीआई अधिकारियों को कम से कम एक फॉर्मल कॉलर वाली शर्ट, ट्राउजर और जूते पहनने की जरूरत है।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।