छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में आज सड़कों पर होने वाले हादसों का मुद्दा गूंजा। अकलतारा से कांग्रेस विधायक राघवेंद्र सिंह ने प्रदेश में बढ़ती दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मौतों को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने सीधे तौर पर पूछा कि आखिर हमारी सड़कें खूनी क्यों होती जा रही हैं? इसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने माना कि वाहनों की बढ़ती संख्या और लोगों की लापरवाही मौतों की मुख्य वजह बन रही है।

अकलतरा में 2026 की शुरुआत ही 13 की गई जान

बता दें कि विधायक राघवेंद्र सिंह ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि सरकारी जवाब खुद मान रहा है कि अकलतरा क्षेत्र में 2024-25 के दौरान मौतें बढ़ी हैं। हैरानी की बात यह है कि साल 2026 के शुरुआती महीनों में ही अब तक 13 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

विधायक ने सवाल उठाया कि जब पुलिस कार्रवाई का दावा कर रही है, तो फिर ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के मामलों में कमी क्यों नहीं आ रही? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौके पर ट्रॉमा सेंटर न होने की वजह से घायल अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं।

See also  रतनजोत प्लांटेशन घोटालाः पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ओएसडी रहे आरके कश्यप समेत दो गिरफ्तार, जेल भेजा गया, एक आरोपी फरार

जांजगीर-चांपा में हजारों चालान
दरअसल, मंत्री केदार कश्यप ने सदन में कार्रवाई का ब्यौरा पेश करते हुए बताया कि जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस लगातार मुस्तैद है:

  • साल 2023 में 29,104 वाहनों पर कार्रवाई हुई।
  • साल 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 39,000 पहुँच गया।
  • साल 2025 में 41,000 से ज्यादा चालान काटे गए।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि जांजगीर क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और भारी वाहनों पर लगाम कसने के लिए विशेष अभियान और बायपास सड़क पर विचार किया जा रहा है।

चरणदास महंत ने दी बड़ी सलाह
बहस के बीच वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने गंभीरता दिखाते हुए कहा कि जहां मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, वहां ‘क्रिटिकल केयर यूनिट’ और ‘ट्रॉमा सेंटर’ अनिवार्य होने चाहिए। मंत्री केदार कश्यप ने विपक्ष के इस सुझाव को सकारात्मक बताते हुए इस पर अमल करने का भरोसा दिया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।