रायपुर। CG Big Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रियों के जिला प्रभार में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। इस बदलाव का कारण हाल ही में बने नए मंत्रियों को जिले का प्रभार सौंपना बताया जा रहा है। जारी आदेश के तहत उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा को अब दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का प्रभार सौंपा गया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को अब बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की देखरेख करनी होगी। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को राजनांदगांव जिला सौंपा गया है, जबकि मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को सक्ती जिले की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मंत्री राजेश अग्रवाल को गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले का प्रभार दिया गया है।

See also  रेलवे का नया "Luggage Rule", एयरपोर्ट की तर्ज पर होगी जांच…

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।