रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ में अब 32 लाख राशन कार्डधारियों को मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिलेगा। राज्य सरकार ने इन हितग्राहियों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए हैं। खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि पिछले एक साल से ये लोग न तो राशन लेने आ रहे थे और न ही उन्होंने अपनी केवाईसी कराई थी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन हितग्राहियों का कार्ड सस्पेंड हुआ है, उन्हें केवाईसी पूरी करने के बाद फिर से राशन का लाभ दिया जाएगा। फिलहाल प्रदेश में लगभग 95 लाख राशन कार्डधारी परिवार हैं और 2 करोड़ 73 लाख राशन हितग्राही हैं, जिनमें से 32 लाख लोगों के कार्ड रद्द किए गए हैं।

खाद्य विभाग ने लंबे समय से राशन कार्डधारकों को ई-केवाईसी कराने की अपील की थी। विभाग का कहना है कि ई-केवाईसी का उद्देश्य फर्जी हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें सूची से हटाना है। इसके बावजूद अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। माना जा रहा है कि इन 32 लाख में से ज्यादातर राशन कार्ड फर्जी हो सकते हैं। यह भी चेतावनी दी गई है कि जो भी पात्र हितग्राही 31 अक्टूबर तक अपनी ई-केवाईसी पूरी नहीं करेंगे, उन्हें नवंबर से मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिलेगा।

See also  किसानों के बाद भूमिहीन मजदूरों के लिए न्याय योजना लेकर आ रही छत्तीसगढ़ सरकार, पत्रकारों से चर्चा में सीएम ने किया ऐलान

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।