छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश का मौसम
छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना।

Chhattisgarh Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 अगस्त 2026 को देश के कई राज्यों और जिलों के लिए ताजा नाउकास्ट चेतावनी जारी करते हुए भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी नक्शे के अनुसार, उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में मौसम की स्थिति को देखते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ (सचेत रहें) और ‘येलो वॉच’ (नज़र रखें) जारी किया गया है। स्थानीय नागरिकों और यात्रियों को संवेदनशील इलाकों में जलजमाव और भूस्खलन जैसी स्थितियों से सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

मौसम विभाग के आधिकारिक नाउकास्ट मानचित्र के अनुसार, देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियों की भिन्न स्थिति बनी हुई है। उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों, जैसे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां तेज गर्जना के साथ भारी बारिश की संभावना है। मध्य भारत में छत्तीसगढ़ और पूर्वी भारत में ओडिशा, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल के कई जिलों में नारंगी और पीले रंग से चिन्हित चेतावनियां दर्ज की गई हैं। दक्षिण भारत में केरल के तटीय इलाकों तथा लक्षद्वीप क्षेत्र में भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, जबकि पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्से में स्थिति फिलहाल सामान्य (ग्रीन ज़ोन) दिखाई दे रही है।

See also  हाई कोर्ट ने जेल प्रहरी की बहाली के दिए आदेश, सोशल मीडिया वीडियो के आधार पर हुई थी बर्खास्तगी

छत्तीसगढ़ में कैसा रहेग मौसम का मिजाज
मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 अगस्त से मानसून दोबारा सक्रिय होगा और अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। विशेष रूप से बिलासपुर और सरगुजा संभाग में इसका प्रभाव अधिक रहेगा। इन दोनों संभागों के एक-दो जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि भारी बारिश की संभावना को देखते हुए निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें। किसानों को भी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है। प्रदेश में मानसून की नई सक्रियता से जहां खेती-किसानी को लाभ मिलने की उम्मीद है, वहीं लगातार बारिश वाले इलाकों में प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यूपी में भरी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 अगस्त तक ज्यादातर जगहों पर बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 अगस्त तक बारिश का अनुमान है। 4 अगस्त को यहां भी कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

See also  धर्मांतरणः जशपुर से रायपुर पदयात्रा कर जूदेव कराएंगे 651 परिवारों की घर वापसी

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

अत्यधिक भारी बारिश: असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम।
भारी से बहुत भारी बारिश: अरुणाचल प्रदेश।
भारी बारिश: उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, और तटीय कर्नाटक।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।