CGPSC SI Exam Result Dispute Controversy Chhattisgarh Police Recruitment 2026
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी एसआई भर्ती परीक्षा के नतीजों पर राजनीतिक बयानबाजी तेज।

CGPSC SI Result Controversy: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा का प्रारंभिक परिणाम जारी होते ही विवादों में घिर गया है। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की जारी सूची में दर्ज ‘NEWS’ और ‘SPACERANI’ जैसे अटपटे नामों को लेकर कांग्रेस ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विपक्षी दल ने पूरी प्रक्रिया पर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। वहीं दूसरी तरफ, लोक सेवा आयोग ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से साफ इनकार करते हुए सूची में दर्ज सभी जानकारियों को पूरी तरह नियमानुकूल और सही करार दिया है।

परिणाम घोषित होते ही सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों के नामों की सूची के स्क्रीनशॉट तेजी से साझा होने लगे। वायरल हो रही जानकारी के अनुसार, चयन सूची में क्रमांक 6074 (रोल नंबर 2402148213) पर अभ्यर्थी का नाम ‘NEWS’ दर्ज है। इसी तरह क्रमांक 467 (रोल नंबर 2402105174) पर ‘SPACERANI’ और क्रमांक 93 (रोल नंबर 2402101319) पर नाम के स्थान पर ‘MANBAS’ लिखा हुआ मिला है।

See also  छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का असम में निधन, चुनाव प्रचार के दौरान आया हार्ट अटैक

341 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने प्रदेश भर में 341 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया था। यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 को राज्य के सभी 33 जिलों के 183 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। आयोग द्वारा जारी नतीजों के आधार पर कुल 7,301 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

कांग्रेस ने लिया हमला
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने हाइलाइट की गई सूची सार्वजनिक करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुशासन का दावा करने वाली साय सरकार में इस तरह के परिणाम आ रहे हैं, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। इस पर पलटवार करते हुए सीजीपीएससी की परीक्षा नियंत्रक लीना कोसम ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि विवाद सामने आने के बाद संबंधित रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों से सीधा संपर्क साधा गया। बातचीत में अभ्यर्थियों ने खुद पुष्टि की है कि उनके दस्तावेजों और नाम की स्पेलिंग में कोई त्रुटि नहीं है और सूची में दर्ज नाम उनके वास्तविक नाम हैं।

See also  प्रदेश में 1 करोड़ लोगों का दर्द, रोज शराब के ठेके पर कट रही है उनकी जेब... देखें VIDEO

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने क्या कहा जानिए ?

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।