सरगुजा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर में यलो अलर्ट
सरगुजा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर में यलो अलर्ट

Chhattisgarh Weather Alert: रायपुर। झारखंड और उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है। इसे देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

सरगुजा संभाग में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले चार दिनों के दौरान सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है। वहीं प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

सामान्य से 54 फीसदी कम हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में सरगुजा संभाग में अब तक सामान्य से करीब 54 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। ऐसे में आगामी दिनों में होने वाली बारिश से बारिश की कमी कुछ हद तक पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

See also  ओवर रेट में जमकर बिकी शराब : शिकायत सही पाए जाने के बाद 16 दुकानों के सुपरवाइजर्स को हटाने का दिया गया आदेश

तापमान में फिलहाल नहीं होगा बड़ा बदलाव

मौसम वैज्ञानिक एसके अवस्थी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल

पिछले 24 घंटे के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश का अनुमान है।