रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पतालों में अब शाम को भी ओपीडी की सुविधा मिलेगी। बता दें कि इस तरह

की व्यवस्था अब तक केवल राजस्थान में है। सरकारी अस्पतालों में कसावट लाने के लिए यह बदलाव किया जा

रहा है। ओपीडी के साथ पैथालॉजी, बायोकेमिस्ट्री और रेडियोलॉजी परीक्षण के समय में बदलाव किया जाएगा।

नई व्यवस्था के तहत अस्पतालों के संसाधनों, क्षमता और स्टॉफ का पूर्ण उपयोग करने के लिए आईपीडी

(अंत: रोगी विभाग) और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था भी बदली जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

ने इसे मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था में रविवार और अन्य छुट्टी में सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन कक्ष में

ओपीडी चौबीसों घंटे खुली रहेगी। लगातार दो दिन की छुट्टी होने पर दूसरे अवकाश दिवस पर सुबह 10 बजे से

दोपहर 12 बजे तक नियमित ओपीडी संचालित की जाएगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  बड़ी खबरः विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका हुई खारिज, 7 दिनों की मिली न्यायिक रिमांड

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।