रायपुर। लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की हालत में सुधार आया है। उनकोपीजीआई अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इस दौरान जब उनको एंबुलेंस में डाला जा रहा था, उनकेसाथ गए विधायक ने उनको प्रणाम किया तो उन्होंने हाथ उठाकर उसे आशीष दिया। इससे साबित होताहै कि कृषि मंत्री रविंद्र चौबे होश में हैं। कुछ देर पहले उन्होंने अपने बेटे अविनाश चौबे से बातचीत भी कीथी। ये जानकारी कृषि मंत्री के पारिवारिक सूत्रों ने दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने फोन पर अविनाश से बातकी। कुछ देर पहले ही मोहम्मद अकबर ने बताया था कि उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। तोवहीं खबर है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी डॉक्टर्स से बातचीत की।

कांग्रेस नेता रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान: राहुल गांधी

इस मौके पर राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेताओं से स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का भी आग्रह किया है।
See also  Big Breaking : लोक निर्माण विभाग के 7 मुख्य अभियंताओं का हुआ तबादला
इससे पहले ही एआईसीसी ने चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था कर कृषि मंत्री के परिजनों को लखनऊ बुलालिया। इससे पहले कृषि मंत्री को मेदांता ले जाने की बात चल रही थी। इसके लिए एक एम्बुलेंस अस्पतालके गेट पर बिल्कुल तैयार हालत में खड़ी रखी गई थी। तो वहीं एयर एंबुलेंस को भी तैयार रखा गया था।इस मामले में अच्छा यही रहा कि इन सारी चीजों की जरूरत नहीं पड़ी। इस वक्त भी कृषि मंत्री डॉक्टर्सके देखरेख में चल रहे हैं। उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। 
  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।