रायपुर। पूरे देश में चल रहा तीसरे चरण में शाम 5 बजे तक 64.68 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं मतदान काअंतिम आंकड़ा अभी नहीं आया है। जो लोग मतदान केन्द्रों में अंदर मौजूद थे उनके वोट डालने के बाद हीसही आंकड़े आएंगे। माना जा रहा है कि इस बार मतदान का प्रतिशत बढ़ सकता है।

सुबह से ही लगी थी लंबी कतार:

सुबह 7 बजे जब मतदान शुरू हुआ तो बड़ी संख्या में लोग मतदान करने मतदान केन्द्रों में पहुंचने लगे। भीषणधूप और गर्मी का असर मतदान में देखने को मिला। जैसे-जैसे धूप बढ़ती गई मतदान केन्द्रों में लोगों की भीड़कम नजर आने लगी और धूप कम होते ही एक बार फिर मतदान केन्द्रों में लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। जैसेही घड़ी की सूई 5 पर गई वैसे ही मतदान केन्द्रों के गेट बंद कर दिए गए। मतदान केन्द्रों के अंदर जो लोग पांचबजे से पहले पहुंच गए थे उन्हें वोट डालने दिया जा रहा है।
See also  होटल हयात में ब्लैक में बिक रही थी IML फाइनल मैच की टिकट, क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर 2 लोगों को पकड़ा
 

5 बजे तक के आंकड़े प्रतिशत में-

रायपुर- 61.60
बिलासपुर- 59.71
दुर्ग- 64.08
सरगुजा- 70.91
रायगढ़- 69.68
जांजगीर- 60.81
कोरबा- 68.05
यहां हम ये भी स्पष्ट कर दें कि ये आंकड़े अंतिम नहीं हैं। देर शाम तक मतदान के सही आंकड़े आने की उम्मीद जताई जा रही है। जो राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पत्रकारवार्ता में देंगे। वही सत्य और सर्वमान्य आंकड़ा होगा। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।