रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव पूरा हो चुका है। अब निर्वाचन आयोगका सारा ध्यान ईवीएम मशीनों की सुरक्षा पर लग गया है। आयोग द्वारा सेजबहार में मशीनों की सुरक्षा केलिए पुख्ता इंतजाम किया गया है। गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में स्ट्रांग रुम बनाकर कड़ी सुरक्षा केबीच ईवीएम को 23 मई तक के लिए सील पैक कर दिया है। रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव के बाद ईवीएम को जमा करने केसाथ गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में तमाम जिम्मेदार अधिकारियों और राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओंके सामने स्ट्रांग रुम को सील कर दिया गया है। स्ट्रांग रुम के साथ संस्थान में कड़ी सुरक्षा है। सुरक्षा में 400से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया है जो इस क्षेत्र की कड़ी निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा सीसीटीवीके जरिए स्ट्रांग रुम में नजर रखी जा रही है। रायपुर लोकसभा की 9 विधानसभा क्षेत्र में से सात क्षेत्रों की
See also  Gold-Silver price:  चांदी में तूफानी तेजी, सोने की कीमतों में भी उछाल, जानें आज का ताजा भाव
ईवीएम को जीईसी में रखा गया है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।