रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ बलराम सिंह ठाकुर के निधन पर गहराशोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने आज स्व श्री ठाकुर के सुपुत्र आशीष सिंह से दूरभाष से बातचीत करशोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री ठाकुर का निधन छत्तीसगढ़के लिये अपूरणीय क्षति है। उल्लेखनीय है किबलराम सिंह ठाकुर तखतपुर से दो बार विधायक रहे और दोबार बिलासपुर नगर निगम के महापौर रहे। वे रतनपुर महामाया मंदिर के अध्यक्ष भी रहे। वर्तमान में उनकीपुत्रवधु रश्मि सिंह तखतपुर से विधायक है। श्री ठाकुर कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।