रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजातालाब में शनिवार की रात एक हिस्ट्रीशीटर के बेटे पर 3 आरोपियोंने चाकू से हमला कर दिया। इसमें पीड़ित को गंभीर चोटें आई हैं। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करायागया है। रविवार को ये जानकारी सिविल लाइन थाने के टीआई मोहसिन खान ने दी। उन्होंने बताया कि तीनोंही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनका पहले भी पुलिस रिकार्ड रहा है। 

क्या है पूरा मामला:

टीआई मोहसिन खान ने कहा कि झंडा चौक के पास पांच युवकों का बीती रात किसी पुरानी बात को लेकरझगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर तीनों युवकों ने हिस्ट्रीशीटर यावर अली ईरानी के बेटे अरबाज अली परचाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक की जांघ पर चाकू मारा जिससे वह घायल हो गया, जिसकाइलाज चल रहा है।

 उन्होंने बताया कि मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है, पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

See also  क्या आप जानते हैं…? कमिश्नरी प्रणाली लागू होने से किस जोन में आता है आपका क्षेत्र…?
गिरफ्तार युवकों के पुराने पुलिस रिकॉर्ड भी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल यादव, छोटू सोना और आकाशयादव शामिल बताए जा रहे हैं। सोमवार को इनको सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।