रायपुर। आयुष्मान भारत योजना के तहत किसी भी मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसके बीआईएस रिक्वेस्ट अप्रूवल का समय सरकार ने बढ़ा दिया है। ये आदेश आयुष्मान भारत एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के सीईओ ने जारी किया है। नए आदेश के मुताबिक अब शहर के पंजीकृत अस्पतालों में मरीज भर्ती करने के 48 और संवेदनशील इलाकों में रहने वालों को 72 घंटों में बीआईएस कराना होगा। राज्य शासन ने ये आदेश प्रदेश के सभी अस्पतालों को जारी कर दिया है।


कहां के लोगों मिलेगी 72 घंटों की मोहलत:

राज्य के जिन पहुंच विहीन जिलों के लोगों को 72 घंटों में बीआईएस रिक्वेस्ट कोड जनरेट करवाना होगा उनमें बीजापुर,सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, जशपुर, बलरामपुर और सूरजपुर जिलों के नाम शामिल हैं। यहां के लोग अब 72 घंटे के अंदर अपना बीआईएस कोड जनरेट करवा सकेंगे। यानि इस अवधि के अंदर इनको अस्पताल प्रशासन कार्ड के लिए परेशान नहीं कर सकता।

See also  नक्सलियों का आज छत्तीसगढ़ और गढ़चिरौली बंद, ​​​​​​​सिलगेर फायरिंग का विरोध, सुकमा में पर्चे फेंके

क्या है बीआईएस:

हॉस्पिटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि बीआईएस केंद्र या फिर राज्य सरकार की ओर से जारी हेल्थ कार्ड की सहायता से जनरेट किया जाने वाला एक कोड है। इसी के आधार पर अस्पताल में मरीज का इलाज किया जाता है। पहले अस्पतालों में मरीज भर्ती होने के पहले ही ये प्रक्रिया पूरी की जाती थी। अब इसको पूरा करने में सरकार ने मरीजों को 48 से लेकर 72 घंटे तक की मोहलत दे दी है। यानि अब वे सरकार की ओर से जारी मियाद के अनुसार अपना कार्ड प्रोड्यूज कर सकेंगे। इस दौरान ये डॉक्टर्स को ये भी देखना होगा कि मरीज का इलाज पूरी चौकसी के साथ जारी रहे। ऐसा करके सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के आम नागरिकों को एक बहुत बड़ी सौगात दी है। नि: संदेह इससे बहुत से पीड़ितों को फायदा होगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  प्रदेश की हर गली, हर मोहल्ला हो गया है तिरंगामय - मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।