रायपुर। शुक्रवार को भी राजधानी में गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने ये अलर्ट जारी किया है। आज ये जानकारी मौसम वैज्ञानिक एसपी चंद्रा ने दी। उन्होंने बताया कि छग के सभी जिलों में गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने और हल्कि बारिश हो सकती है, इसलिए अलर्ट जारी किया गया है। कल एक सिस्टम की वजह से राजस्थान से ओडिशा की ओर भी तेज हवाएं चली है जिसका असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिला।

वहीं दिनभर लोग उमस, गर्मी और तेज धूप से परेशान रहते थे, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली है,लेकिन धूल भरी आंधी ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी है। अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। गेहूं की फसल खेतों में पकी खड़ी है, जबकि सरसों की फसल कटने ने बाद खेतों में पड़ी है। ऐसे समय में मामूली बूंदाबादी से भी उत्पादन प्रभावित होगा।

कल यहां हुई थी बारिश:

छत्तीसगढ़ में कोरिया, बलरामपुर, सरगुजा, बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में गुरुवार को तेज हवाओं के साथ हल्कि बारिश भी हुई थी। तेज हवाओं के चलते आम के फलों को काफी नुकसान हुआ । तो वहीं दर्जनों पेड़ उखड़ कर गिर गए थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए 
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।