रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता अब अन्य राज्यों में भी लोकसभा चुनाव 2019 केलिए प्रचार करेंगे। इस हेतु उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा प्रचार वाहन रवाना किया गया है। जिसमेंछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कई वरिष्ठ नेता प्रचार करेंगे।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंत्री शिव डहरिया, मंत्री मोहम्मद अकबर, मंत्री कवासी लकमा एवंमंत्री अनिला भेड़िया व अन्य विधायकगण शामिल हैं। 

‘न्याय यात्रा प्रचार वाहन’ रवाना :

गुरूवार को प्रचार-प्रसार हेतु ‘न्याय यात्रा प्रचार वाहन‘ को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगनने झण्डा दिखाकर रवाना किया। प्रदेश में सभी 11 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं लेकिन अब छग के कांग्रेसीनेता दूसरे प्रदेशों में प्रचार-प्रसार की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आज रात मुख्यमंत्री श्रीबघेल समेत अन्य मंत्रीगण व विधायक दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।न्याय यात्रा प्रचार वाहन को कांग्रेस की सरकार केन्द्र में बनाने हेतु पूरे विधिवत तरीके से रवाना किया गयाहै। इस मौके पर संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रचार वाहनप्रभारी अरूण भद्रा, प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद एवं प्रवक्ता विकास तीवारी उपस्थित थे। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।