कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में गुरुवार की रात में एक शादी समारोह में भोजन करने के बाद अचानक सौ से भी ज्यादा लोगों की तबियत बिगड़ गई। 24 लोगों को गंभीर हालत में कांकेर जिला में भर्ती कराया गया है। बाकी का इलाज हाटकर्रा और कोरर के अस्पतालों में चल रहा है। खबर फैलने के बाद से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। गांव में ही डॉक्टर्स की टीम ने कैंप लगाकर लोगों का उपचार करना शुरू कर दिया है।


क्या हुआ था गुरुवार की रात:

मरीजों के परिजनों ने बताया कि भानुप्रतापपुर विकासखंड के कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम तूएगुहान में शोभसिंह के यहां गुरुवार को शादी थी। शादी के रात्रि भोज में शामिल होने के लिए आसपास के गांवों से करीब 400 से लोग पहुंचे थे। समारोह में पहुंचे लोगों ने भोजन किया और कुछ देर बाद ही उनकी तबियत बिगड़नी शुरू हो गई। देखते-देखते मरीजों की संख्या 100 के आंकड़े को पार कर गई। सभी पीड़ितों को इलाज के लिए कोरर व हॉटकर्रा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 24 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल कांकेर रेफर किया गया है।

See also  मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर 8 लाख की ठगी… जांच में जुटी पुलिस


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डाला गांव में डेरा:

जैसे ही इतनी बड़ी तादाद में लोगों के बीमार होने की सूचना मिली, प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में चिकित्सकों का एक दल गांव पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में शिविर लगाकर बाकी के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। टीम में महामारी नियंत्रण के जिला नोडल अधिकारी डॉ. डी के रामटेके, भानुप्रतापपुर बीएमओ डॉ. अनिल पशीने, डॉ. अखिलेश ध्रुव, डॉ. एसएस नाग, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. देव कुमार साहू शामिल हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।