कोरबा। जिले की कुसमुण्डा खदान की सुरक्षा में लगे नगर सैनिक पर गेडर मशीन चढ़ जाने से उसकी मौतहो गई। शनिवार को ये जानकारी पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा ने दी। उन्होंने बताया कि वहां एकशॉवेल मशीन बे्रकडाउन थी। उसकी सुरक्षा में नगर सैनिक जीतरारायण सिंह और दिलीप सिंह तैनात थे।

क्या है पूरा मामला:

कुसमुण्डा थाना प्रभारी विजय सेंगर ने बताया कि शनिवार की भोर 3 :30 बजे ग्रेडर चालक नेपाल सिंहवहीं सड़क की सफाई कर रहा था। उसने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए जीतनारायण सिंह के ऊपरवाहन चढ़ा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं दिलीप सिंह ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। दिलीप सिंह ने इसकी सूचना कुसमुण्डा थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस नेउसने शव का पंचनामा करवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं चालक नेपाल सिंह घटनाके बाद से ही फरार बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पुलिस ने विधि सम्मत धाराओं में मामला कायम
See also  पुजारी की हत्या का राजफाश : एक नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, वजह जानकर रह जाएंगे दंग, पढ़ें पूरी खबर...
कर विवेचना में लिया है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।