रायपुर । राज्य की महत्वकांक्षी परियोजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगी(Revolutionary change will bring Narva, Garwa, Ghurva, Bari)। ये बातें राज्यसभा सांसद(mp of rajyasabha) छाया वर्मा(chhaya verma) ने सदन में अपने उद्बोधन के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि देश की सभी राज्य सरकारों (state governments)को इस योजना को लागू करना चाहिए। केन्द्र सरकार(central government) भी इस योजना को अंगीकार करें।
कृषि मंत्री ने भी की सराहना:
राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा के उद्बोधन के बाद कृषि राज्यमंत्री पुरूषोत्तम रूपाला ने भी नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी योजना की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसी योजनाओं को केन्द्र सरकार पूरा प्रश्रय देगी। देश में किसान और कृषि की बदहाली की चर्चा करते हुये राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा ने कहा कि सभी राज्यों में देश में अंधाधुंध औद्योगीकरण हुआ है, जिससे खेती योग्य भूमि कम होती गई । जो बड़े-बड़े उद्योगपति थे, वे कृषि भूमि पर कब्जा करते गए और हमारी कृषि योग्य भूमि सभी राज्यों में कम होती गई। यह बहुत चिंता का विषय है। इसमें सरकार को नियम बनाना चाहिये कि कृषि भूमि उद्योगपतियों को न दें, तभी हमारे किसान सिंचित होंगे, तभी हमारे किसान खुशहाल होंगे।
सरकार पर भी साधा निशाना:
सरकार कहती है कि फसल की कीमत दुगुनी करेंगे और यह बजट में भी आया है। कैसे दुगुनी करेंगेड़? उसके बारे में कहीं कोई उल्लेख नहीं है। आप तो आए-दिन पेट्रोल की कीमत, डीजल की कीमत बड़ा देते है। कृषि में जो औजार उपयोग में आते है, उनकी कीमत आपने दुगुनी कर दी है, रासायनिक खाद की कीमत महंगी कर दी है। जिस समय किसानों को रासायनिक खाद की आवश्यकता होती है, उस समय वह मिलती नहीं है। उस समय खाद की कालाबाजारी होती है। मैं सरकार से जानना चाहती हूं कि क्या सरकार राशन कार्ड पर कम कीमत पर डीजल और पेट्रोल उपलब्ध कराएगी क्योंकि तभी किसान खुशहाल होंगे, नहीं तो महंगी कीमत पर किसान की फसल दुगुनी करने की बात कर रहे है। क्या भूमिहीन किसान की मंझोले किसान की या बड़े किसान की? किस किसान की फसल दुगुनी होगी, मुझे उसकी जानकारी चाहिये। किसानों की फसल बीमा योजना के बारे में मैं कहना चाहूंगी कि आपकी जो फसल बीमा योजना है, वह राफेल घोटाले से भी बड़ा घोटाला है।

See also  CG News: बजट सत्र में लाया जाएगा छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।