रायपुर। सोमवार को छत्तीसगढ़ जूट मिल के गोडाउन में भीषण आग लग गई। इसके चलते गोडाउन में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। आगजनी की इस घटना से आस-पास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। वहीं सुबह से ही फायरब्रिगेड के 4 वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। भारी मात्रा में जुट जलकर राख हो गया है। जूट में बेहद जल्दी आग लगती है जिसके कारण इस घटना ने भीषण रूप ले लिया है।फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार आगजनी की सूचना सबसे पहले डायल 112 के जरिए दी गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहले एक वाहन रवाना किया गया। किंतु आग की भयावहता को देखते हुए 3 वाहन और बुलाए गए। आग की भीषण लपटों के बीच फायर ब्रिगेड के कर्मचारी गोडाउन के अंदर जाकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं । पूरा मामला खमतराई क्षेत्र का है।  Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।