रायपुर। इन दिनों छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं। छत्तीसगढ़ मेंलोकसभा चुनाव पूरे हो चुके हैं। ऐसे में मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए नेताओं कासारा ध्यान अब पड़ोसी राज्य पर है जहां दिग्गज नेता चुनावी मैदान में हैं। गुरूवार को जबलपुर मेंछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा किअपनी पराजय को देखते हुए मोदी अब प्रायोजित इंटरव्यू का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोगसे इस इंटरव्यू को संज्ञान में लेने की भी बात कही। 

लोगों के हाथों में झाड़ू पकड़ा खुद करते हैं विदेश यात्रा :

भूपेश बघेल जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा के समर्थन में चुनावी सभा में पहुंचे थे। जहां छत्तीसगढ़के मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभा में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार के पांच सालके कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि पांच साल असफल रहने के बाद अगले पांच साल क्या करेंगे,
See also  टीआरपी ट्रांसफर ब्रेकिंग: 7 आईएफएस अफसर का तबादला, लंबे समय से एक ही जगह पर थे पदस्थ
इसका उनके पास कोई हिसाब नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार पर चुनावी वादे पूरा नहीं करने का आरोप लगाया।मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोगों के हाथों में झाड़ू पकड़ाकर खुद विदेश यात्रा पर करते हैं। 

न्याय योजना से होगा गरीबी पर वार :

भूपेश बघेल ने कांग्रेस की “न्याय योजना” की तरीफ में कहा कि 72 हजार के जरिए निश्चित ही गरीबी पर वारहोगा। भूपेश बघेल ने दावा किया कि केंद्र में किसी हालत में एनडीए की सरकार नहीं बनने वाली। भूपेश नेमध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज को गब्बरसिंह के अंदाज में भाषण देने वाला बताया, और कहा- हार देखकर बौखला गए हैं। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।