साल भर में 13 मौंतें 28 घायलों और कई दर्जन वाहनों के टूटने के बाद जागा प्रशासन

रायपुर। राजधानी के टाटीबंध चौराहे पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों से त्रस्त होगर आमापारा थाना प्रभारी ने राष्टÑीय राजमार्ग प्राधिकरण को नोटिस जारी किया है। सीआरपीसी की धारा 133 के तहत जारी की गई नोटिस में टीआई ने एनएचएआई के महाप्रबंधक को चौक को तोड़कर इसको नए सिरे से बनाने को कहा गया है।

क्या हैं इसके पीछे के कारण:

दरअसल जनवरी 2018 से मार्च 2019 तक इस चौराहे पर कुल 57 हादसे हुए। इसमें 13 लोगों की जान गई और 28 घायल हुए। बड़ी तादाद में छोटे-बड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। दुर्ग-भिलाई से रायपुर तक के फोरलेन के टाटीबंध चौक पर टू लेने हो जाने की वजह से यातायात का दबाव बढ़ने से आए दिन दुर्घटना हो रही है। थाना प्रभारी ने सुप्रीम कोर्ट के गाइन लाइन का हवाला देते हुए टाटीबंध चौक को तोड़कर फिर से बनाने कहा है। इस दिशा में कार्रवाई नहीं होने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

See also  बस्तर की सरपंच जयंती कश्यप दिल्ली में सम्मानित: सशक्त नेतृत्व और जल संरक्षण से बदली गांव की तस्वीर

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।