रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ पुनीत गुप्ता के खिलाफ एक औरशिकायत पुलिस से की गई है। डॉ पुनीत गुप्ता पर संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा में डी.एससी.प्रवेश हेतु धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता डॉ. राकेश गुप्ता ने पुनीत गुप्ता परआवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। डॉ. गुप्ता ने आरोप लगाया कि सूचना के अधिकार से प्राप्त कई दस्तावेजों से जानकारी मिली है किडॉ पुनीत गुप्ता पिता डॉक्टर जीबी गुप्ता ने संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर में बायोटेक्नोलॉजीविषय में डी.एससी. के लिए प्रस्तुत पत्र में जिन शोध प्रकाशनों को दर्शाया है, उसका प्रयोग अनेक स्थानोंपर उन्ही शोध प्रकाशनों को दोबारा लिख दिया गया है। आवेदन के साथ प्रस्तुत शोध पत्रों की सूची में शोध पत्र का दोहराव निम्न सीरियल नंबर में स्पष्ट दिखाई देरहा है. क्रमांक “133-151”. “141-153”. “142-154”. “143-155”. “144-156”. “145-157”. “146-158”.
See also  सिमी आतंकी केमिकल अली को कोर्ट ने सुनाया ज्यूडिशियल रिमांड का आदेश
“147-159”. “148-160”। यह प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला प्रतीत होता है। आगे दस्तावेजों के पड़तालसे कई विसंगति मिलने की संभावना है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।