दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा इलाके में मंगलवार की शाम को नक्सलियों ने भाजपा नेता भीमा मंडावी के काफिले को आईईडी विस्फोट कर उड़ा दिया। इसमें विधायक भीमा मंडावी की मौत हो गई और उनके वाहन के परखच्चे उड़ गए। उनकी सुरक्षा में लगे 5 जवान भी शहीद हो गए। इसकी पुष्टि डीआईजी नक्सल आॅपरेशन गिरधारी लाल नायक ने की।

कैसे हुआ हमला:

डीआईजी नक्सल आॅपरेशन गिरधारी लाल नायक ने बताया कि घटना कुआकोंडा थाना क्षेत्र के नकुलनार-बचेली शार्टकट मार्ग की है। विधायक अपने समर्थकों के साथ इस मार्ग से गुजर रहे थे, उसी दौरान श्यामगिरी के पास नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट के बाद विधायक भीमाराम मंडावी का काफिला फंसा हुआ है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज आस-पास के इलाके तक सुनाई दी। आज श्यामगिरी गांव में मेला था। धमाके की वजह से एक गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में मौजूद 5 जवान शहीद हो गए।

See also  ऑपरेशन सिंदूर की झांकी से जागा देशभक्ति का भाव, छत्तीसगढ़ी नृत्य और पारंपरिक परिधानों ने मोहा मन

पहले भी यहां हो चुकी है वारदात:

आज जिस मार्ग में नक्सलियों ने ब्लास्ट किया है 2014 में इसी मार्ग पर नक्सलियों की वारदात में एक टीआई विवेक शुक्ला सहित 5 जवान शहीद हो गए थे। तो वहीं बताया ये भी जा रहा है कि उस इलाके में इन लोगां को जाने से मना किया गया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए 
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।