दुर्ग। यहां दोपहर बाद आए तूफान के चलते राहुल गांधी की सभा का पंड़ाल का कुछ हिस्सा उड़ गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। तूफान इतना तेज था कि पूरा डोम हिलने लगा। कुर्सियां इधर से उधर होने लगीं। भीड़ इससे घबराकर तितर-बितर हो गई। अचानक बांस टूट कर गिरने से वहां लगाई गई एलसीडी भी टूट गई।इस वक्त भी अंधड़ जारी है। कुछ देर पहले राहुल गांधी बिलासपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अब से थोड़ी देर में राहुल गांधी वैशालीनगर के बैकुंठधाम में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके पहले ही यह हादसा हो गया है। वे बिलासपुर में चुनावी सभा के बाद भिलाई के लिए निकल गए हैं।

लगी हैं 15 हजार कुर्सियां :

राहुल गांधी की सभा में लोगों के लिए करीब 15 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। चुनावी सभा दोपहर बाद से शुरू हो गई है। राहुल गांधी शाम 5.15 बजे तक पहुंचने की संभावना है। यहां पर लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके लिए अलग से मंच भी तैयार किया गया है।
See also  फार्मेसी कॉउंसिल के सदस्यों के चुनाव में CCDA की एकतरफा जीत, अब अध्यक्ष पद के लिए होगी मशक्कत

ऐसी थी पार्किंग की व्यवस्था :

लोगों के सुविधा के लिए चार से पांच जगह पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसमें वीआईपी और वीवीआईपी पार्किंग अलग है। सभा स्थल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों की मेटलडिटेक्टर से जांच कराई गई। इसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।