रायपुर। लोकसभा की तीनों सीटों पर दोपहर 3 बजे तक कुल 59.72 % मतदान हुआ है। इसके साथ ही कुछेक क्षेत्रों में मतदान समाप्त भी हो गया।प्रदेश में गुरुवार को 3 सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा सीट के लिए वोटिंग हुई। कांकेर में 22, राजनांदगाव में 256 व महासमुंद में 154 बूथ नक्सल प्रभावित हैं।

अभी भी मतदान जारी:

अब सिर्फ मतदान केंद्र की लाइन में लगे लोग ही कर सकेंगे वोटिंग। हालांकि नक्सल प्रभावित होने के कारण राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के मोहला-मानपुर, कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अन्तागढ़, भानुप्रतापपुर, केशकाल व कांकेर विधानसभा क्षेत्र और महासमुंद लोकसभा में बिंद्रानवागढ़ के 6 केंद्रों पर मतदान 3 बजे ही समाप्त हो गया था।

पूर्व सीएम ने किया मतदान:

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पत्नी, पुत्र के साथ मतदान करने पहुंचे। कवर्धा में बूथ क्रमांक 236 में मतदान किया। वहीं राजनांदगांव लोकसभा के मानपुर में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस हमले में आईटीबीपी के दो जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

See also  Police Department : 400 गाड़ियां खड़े–खड़े बेकार हो गईं, 325 नई खरीद डाली..! संसाधनों की बर्बादी पर हाईकोर्ट ने डीजीपी से मांगा हलफनामा

8 गांवों में चुनाव बहिष्कार:

वहीं दूसरी ओर महासमुंद लोकसभा के गरियाबंद जिले की देवभोग तहसील में 8 गांव के मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। देवभोग विकासखंड में आने वाले इन गांवों के मतदाताओं का कहना है कि तेलनदी के सेनमूड़ा घाट पर पुलिया का निर्माण नहीं होगा तो वो मतदान नहीं करेंगे। अधिकारियों ने इनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन ये मानने को तैयार नहीं हैं।

मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें:

लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए लगी लाइन की यह फोटो कांकेर के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र दुर्गकोंदल विकासखंड के अंतिम छोर कोदापाखा की है। जहां पर नक्सली दहशत होने के बावजूद महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मतदान करने के लिए पहुंचे हैं।


महासमुंद लोकसभा के गरियाबंद में शामिल सेनमूड़ा, सगुनभाड़ी, खोकसरा, खम्हारगूडा, सेनमूड़ा, परेवापली, मोटरापारा में अब तक एक भी वोट नहीं डाले गए हैं। जबकि ठीरलीगुड़ा में केवल 4 वोट पड़े हैं। ग्रामीणों ने प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट तक नहीं बैठाने दिया। 11 गांव के ग्रामीणों ने पहले चुनाव बहिष्कार का ऐलान किया था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने 3 गांव को मना लिया।

See also  बड़ी खबरः नगर पंचायत लोरमी को बनाया जाएगा नगर पालिका


राजनांदगांव के मानपुर मोहला, कांकेर के कांकेर व कोंडगांव और महासमुंद के कुछ नक्सल प्रभावित इलाकों में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक मतदान हुआ। दूसरे चरण में तीनों लोकसभा में 36 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 49 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे। सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।