दंतेवाड़ा। मंगलवार को आईईडी विस्फोट में हुई भाजपा विधायक भीमा मंडावी की हत्या की जिम्मेदारी नक्सली नेता साईंनाथ ने ली है। माओवादी नेता ने एक पर्चा जारी कर ये जिम्मेदारी ली। उसके बाद पर्चे में उसने आरोप लगाए कि उनके तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ताओं को अर्बन नक्सली बताकर प्रताड़ित किया जा रहा है। नक्सली पर्चे में उनके कमांडर्स पाली, विज्जे, सुक्की, ज्योति और मीटू के मारे जाने का भी जिक्र किया गया है। तो वहीं अडाणी को जमीन दिए जाने का विरोध भी किया गया है।

जवानों के हथियार लूटने की बात का भी जिक्र:

साईंनाथ ने भाजपा सरकार को हिंदू राष्ट्र का पक्षधर होने और भीमा मंडावी को कट्टर हिंदू नेता बताया है। उसने आरोप लगाया कि आरएसएस के हिंदू राष्ट्र बनाने के एजेंडे के चलते ही दलितों, मुस्लिमों, आदिवासियों की हत्याएं हो रही हैं और महिलाओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। दरभा कमेटी ने जवानों के हथियार लूटे जाने की भी बात स्वीकार की है।

See also  एक और वीडियो पर विवाद, अब कांग्रेसी नेताओ ने दर्ज कराया एफआईआर

हत्या का बताया ये कारण:

साईंनाथ ने पर्चे में कहा कि इन्हीं विरोधों और कमांडरों के एनकाउंटर का प्रतिनिधित्व भीमा मंडावी के करने के चलते श्यामगिरी ब्लास्ट किया गया। पर्चे में अडानी को बैलाडीला का 13 नंबर प्लांट देने का विरोध भी किया गया है। साथ ही सीआरपीएफ हटाने, डीआरजी व स्पेशल फोर्स भंग करने की मांग भी की गई है।

झीरम हत्याकांड में भी दरभा डिवीजन का हाथ:

भाजपा विधायक भीमा मंडावी के काफिले पर हमला कर उनकी हत्या की जिम्मेदारी लेने वाली नक्सली दरभा डिवीजन कमेटी ने ही छह साल पहले 25 मई 2013 को झीरम घाटी में कांग्रेसी काफिले पर हमला किया था। उस हमले में 29 लोगों की हत्या की थी। इसमें पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, तत्कालीन पीसीसी चीफ नंदकुमार पटेल, बस्तर टाइगर महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार समेत 29 कांग्रेसियों की हत्या हुई थी। कहा तो ये भी जा रहा है कि भीमा मंडावी की हत्या को अंजाम देने के लिए नक्सलियों ने अपने कई बड़े नेताओं को यहां बुलाया था। वारदात के वक्त भी वे उसी इलाके में मौजूद थे। उसके बार फरार हो गए।

See also  BILASPUR: "बेहद दुर्भाग्यपूर्ण" - सीमांकन जैसे छोटे काम के लिए आम आदमी को हाई कोर्ट आना पड़ रहा है: HC ने लगाई राजस्व अफसरों को फटकार

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए 
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।