रायपुर। निलंबित आईपीएस अधिकारी मुकेश गुप्ता की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। फोन टेपिंग मामले में हाईकोर्ट से फौरी राहत मिलने के बाद अब राज्य शासन ने मनी लांड्रिंग की शिकायत से जुड़े एक दूसरे मामले में ईओडब्ल्यू को जांच के आदेश दे दिए हैं।गृह विभाग के अवर सचिव डी पी कौशल ने जांच आदेश जारी किया है। फोन टेपिंग मामले की जांच के दौरान ईओडब्ल्यू को निलंबित आईपीएस अधिकारी मुकेश गुप्ता से जुड़े एमजीएम अस्पताल में बड़े पैमाने पर वित्तीय लेनदेन से जुड़ी अहम जानकारी मिली थी।ईओडब्ल्यू ने 8 अप्रैल को गृह विभाग को भेजे गए पत्र में कहा था कि साल 2003 से 2018 तक लोक सेवक के रूप में निलंबित आईपीएस अधिकारी मुकेश गुप्ता ने विभिन्न पदों पर रहते हुए भ्रष्टाचार व अपने पद के प्रभाव का दुरूपयोग करते हुए अवैध उगाही की। इससे जुटाई गई अकूत संपत्ति को कई ट्रस्टियों और सहयोगियों के साथ एमजीएम अस्पताल में इस्तेमाल किया। ईओडब्ल्यू ने आईटी एक्ट 1961 की धारा 12 (ए) एवं 80 जी तथा एफसीआरए के तहत रजिस्टर्ड कराकर आयकर में छूट प्राप्त करने की शिकायत की जांच के लिए भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत जांच की अनुमति मांगी थी। ईओडब्ल्यू के पत्र के आधार पर राज्य शासन के गृह विभाग ने मनी लांड्रिंग के मामले में जांच की अनुमति दे दी है।
See also  बलवा मामले में पूछताछ करने पहुंचे प्रधान आरक्षक और आरक्षक पर ग्रामीणों ने किया हमला

हाईकोर्ट के निर्देश पर ईओडब्ल्यू ने भेजा मुकेश गुप्ता को नोटिस :

पिछले दिनों हाईकोर्ट से मुकेश गुप्ता को गिरफ्तारी से राहत मिल गई थी। लेकिन अब मनी लांड्रिंग के मामले में ईओडब्ल्यू ने उन्हें नोटिस भेजा है। उन्हें 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे उपस्थित होना है। गौरतलब है कि नान घोटाला मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर ईओडब्ल्यू ने मुकेश गुप्ता के खिलाफ अपराध क्रमांक 06/ 2019 166, 166 ए(बी), 167, 168, 193, 196, 201, 466, 471, 120 बी भादवि एवं धारा 25, 26 सहपठित धारा 5(2) भारतीय टेलीग्राफ एक्ट दर्ज कर अपराध की विवेचना शुरू की थी। इससे पहले भी ईओडब्ल्यू की ओर से मुकेश गुप्ता को दो बार नोटिस जारी किया गया था। Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।